सीकर में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहर के लोग लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतों के बीच संबंधित विभागों की ओर से कई समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। राधाकिशनपुरा में लंबे समय से खराब पड़े चैंबर की समस्या का समाधान करवाने पर एईएन विकास मिश्रा, नगर परिषद सीकर को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' राधाकिशनपुरा से गजानंद सैनी ने क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े चैंबर की समस्या पोस्ट की थी। चैंबर टूटे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद सीकर के एईएन विकास मिश्रा ने संबंधित टीम के माध्यम से चैंबर की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान कराया। त्वरित कार्रवाई के लिए विकास मिश्रा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। राधाकिशनपुरा में जलभराव की समस्या का समाधान राधाकिशनपुरा से गजानंद सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में रास्ता नीचा होने के कारण बारिश के दौरान घरों में पानी भर जाता था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है… चार महीने से सड़क नहीं हुई दुरुस्त, लोगों को परेशानी राधाकिशनपुरा से मनोज सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए करीब चार महीने पहले सड़क खोदी गई थी। इसके बाद से सड़क को ठीक नहीं किया गया है। सड़क खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। गलियों में घूमते बेसहारा पशु, लोगों में डर पिपराली रोड, वार्ड नंबर 53 से करमवीर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की गलियों में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बेसहारा पशुओं को हटवाने की मांग की है। खंभे में करंट आने के बाद हटाई लाइट, स्थायी समाधान की मांग कैलाश नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी से संजय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खंभे की लाइट जलने पर खंभे में करंट आता था। इसके बाद लाइट हटा दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कर सुरक्षित तरीके से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोड से बार-बार जल रहे बिजली के तार, आग का खतरा पिपराली रोड, जाट कॉलोनी से सुभाष चंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि हेवी लोड के कारण क्षेत्र में बिजली के तार बार-बार जल रहे हैं। इससे कभी भी आग लगने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली लाइन की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 2.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 3. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 4.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 5.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 6.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 7.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 9.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 10.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान