भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से जुड़े नेता के ड्राइवर को टिकट दी है। पार्टी ने दो मिठाई दुकान संचालक और एक वकील पर भी भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 7 से आकाश सामरिया को टिकट दिया है। जो सीकर के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह कारंगा की गाड़ी चलाने के साथ ही उनके निजी सहायक का काम भी देखते हैं। वार्ड नंबर 12 से अजय को टिकट दी गई है जो मिठाई की दुकान चलाने के साथ हलवाई का भी काम करते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 22 से सुरेश कुमार शर्मा को टिकट दी है, जो मिठाई की दुकान चलाते हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 20 से एडवोकेट राहुल सोनी को टिकट दिया है। जो सीकर कोर्ट में वकालत करते हैं। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड नंबर 31 से हनुमान दीक्षित को प्रत्याशी घोषित किया है जो रिटायर्ड टीचर हैं। टिकट मिलने वाले लोगों में ज्यादातर के परिवार का जुड़ाव भाजपा से भारतीय जनता पार्टी में जिन लोगों को वार्ड पार्षद का टिकट दिया गया है। उनमें से ज्यादातर लोगों के परिवार का जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है। यह खबर भी पढ़ें… सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने मैकेनिक को दिया टिकट:होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी को भी बनाया प्रत्याशी; 2 वकीलों को भी मौका सीकर में कांग्रेस ने सभी 65 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी की लिस्ट में मैकेनिक, होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी भी शामिल हैं। दो एडवोकेट को भी टिकट दिया है।(पूरी खबर पढ़ें) जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:सीकर नगर परिषद में 11 सितंबर को वोटिंग, सभापति पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व सीकर नगर परिषद क्षेत्र में 65 वार्ड हैं। वार्ड चुनने के लिए 11 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। सभापति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। सीकर में इस बार सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है।(पूरी खबर पढ़ें)