दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' अभियान के जरिए सीकर शहर और ग्रामीण इलाकों की जनसमस्याएं लगातार प्रमुखता से उठाई जा रही हैं। कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से पड़े कचरे, चारियान गांव में महज 20-25 दिनों में ही टूटती नवनिर्मित सड़क, न्यू जनता कॉलोनी में खराब पड़े ट्यूबवेल और सबलपुरा में सालभर से फैले कीचड़ की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं। हालांकि, इस पहल से राहत भी मिल रही है; जाट कॉलोनी में नई पुलिया पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कर दिया गया है, वहीं न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या का नगर परिषद की JEN निधि चौधरी ने त्वरित एक्शन लेकर समाधान कराया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कई दिनों से नहीं हुई साफ-सफाई सीकर शहर के कायस्थ कॉलोनी निवासी महावीर कुमावत ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हरि राम विहार मार्ग पर 7-8 दिनों से कचरा पड़ा है। जिसके कारण रोड पर गंदगी हो रही है। एक महीने भी नहीं चली नवनिर्मित सड़क सीकर के चारियान गांव निवासी रघुवीर सिंह राठौड़ ने गांव में सड़क की बदहाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि लगभग 20-25 दिन पहले सड़क बनी थी, जो कि अभी से ही टूटने लगी है। लोगों ने मांग की है कि जल्द सड़क की समस्या का काम किया जाए। न्यू जनता कॉलोनी में पेयजल की समस्या मोती जनता रोड के रहने वाले प्यारेलाल ने 'भास्कर समाधान' पर पेयजल से संबंधित समस्या पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि पिपराली रोड पर जलधारी नगर के पास न्यू जनता कॉलोनी में कई दिन से ट्यूबवेल खराब है। इसके कारण लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सड़क पर हो रही गंदगी और कीचड़ सबलपुरा क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल रहमान ने सड़क पर हो रही गंदगी और कीचड़ की परेशानी साझा की है। अब्दुल रहमान का कहना है कि पिछले 1 साल से सड़क के हाल खराब हो गए है। इसके कारण पूरी रोड पर गंदगी जमा हो गई है। स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर एक्शन सीकर की जाट कॉलोनी, नवलगढ़ रोड के रहने वाले अभय चौधरी ने लाइटों की समस्या 'भास्कर समाधान' पोस्ट की थी। अभय ने लिखा था कि नई पुलिया का उद्घाटन करने के बाद भी सड़क पर लाइटें नहीं थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार नायक ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर नाली का पानी रोड पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। विनोद ने लिखा था कि पूरी सड़क पर गंदा पानी भर रहा था, जिसके कारण आस-पास रहने वालों को काफी समस्या आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर परिषद की JEN ने समाधान करवा दिया है। निधि चौधरी बनीं 'पब्लिक की स्टार' न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार नायक की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने नाली का पानी रोड पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर परिषद की JEN निधि चौधरी ने तुरंत एक्शन लिया और साफ-सफाई करवा कर समाधान करवा दिया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 2.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 3.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 5.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 6.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 7.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 8.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 9.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 10.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान