सीकर में 40 साल की महिला और 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं सीकर शहर में दो अलग-अलग जगह से बाइक चोरी हो गई। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है। न पीहर न ससुराल लौटी महिला 40 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके पति ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि 29 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी अपनी बेटी को साथ लेकर पीहर में अपने भाई को राखी बांधने के लिए निकली थी। लेकिन उस दिन की शाम के बाद से लगातार उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। अब तक 40 साल की महिला 7 दिन बाद भी न तो अपने ससुराल आई है और न अपने पीहर पहुंची। 17 साल की नाबालिग लापता इसी तरह 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 साल की नाबालिग लड़की 4 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे मेहंदी लगाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। अंदेशा है कि कोई युवक उसे अपने साथ ले गया। चोरी का मामला सामने आया वहीं सीकर शहर में दो बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना इलाके में एसके ग्राउंड के पास से सुरेश शर्मा की बाइक 4 सितंबर को शाम के समय करीब 5 से 7 बजे के बीच चोरी हो गई। वहीं कमलेश कुमार मेघवाल की बाइक पिपराली रोड से रात के करीब 9 बजे चोरी हो गई।