सीकर में अनजान लिंक पर क्लिक करना एक युवक को भारी पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने उसके खाते से करीब 8 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस थाने में श्रीमाधोपुर निवासी मुरारी लाल पारीक ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह एंड्राइड मोबाइल यूज करते हैं। मोबाइल यूज करते वक्त उन्होंने अनजाने में किसी लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके अकाउंट से धीरे-धीरे राशि निकलना शुरू हुई। बाद में उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पूरी राशि 7.99 लाख रुपए निकल गए। इस राशि के निकलने का उनके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। अब साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अकाउंट से जो राशि निकली वह अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुई। अब पुलिस उन बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों का पता लग रही है। पुलिस का कहना है कि लिंक पर क्लिक न करें।