सीकर निकाय चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी कहा जाता है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने बुजुर्ग चेहरों के साथ-साथ युवाओं पर भरोसा जताया है। दोनों ही पार्टियों ने युवा से लेकर बुजुर्ग चेहरों तक संतुलन बनाने की कोशिश की है। दोनों पार्टियों ने कुल 10 युवा चेहरों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 3 और BJP ने 7 Gen-Z उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस के 12 और भाजपा के 5 बुजुर्ग प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 40 से 60 वर्ष की उम्र के 49 प्रत्याशी दोनों पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि दोनों पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के कुल 17 प्रत्याशी हैं। अब देखिए पहले Gen-Z कैंडिडेट की लिस्ट.... अन्य आयुवर्ग के कैंडिडेट यह खबर भी पढ़ें… जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:सीकर नगर परिषद में 11 सितंबर को वोटिंग, सभापति पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व सीकर नगर परिषद क्षेत्र में 65 वार्ड हैं। वार्ड चुनने के लिए 11 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। सभापति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। सीकर में इस बार सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है।(पूरी खबर पढ़ें)