सीकर में निकाय चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा ने कोई भी सूची जारी नहीं की है। अब आज संडे को नामांकन तो दाखिल नहीं होंगे लेकिन यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो एसडीएम ऑफिस जाकर अपने नामांकन पत्र की जांच करवा सकता है। वहां पर इसके लिए तीन टीम लगी हुई हैं। जो ऑफिस टाइम में नामांकन पत्रों की जांच करेगी। इसके बाद कल लास्ट डेट 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल होंगे। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने नामांकन पत्र की आज ही जांच करवा लें। कल सीकर में 150 के करीब नामांकन दाखिल हो सकते हैं। इधर सीकर में दो दिन में अब तक 103 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस पार्टी से 34,भाजपा से 14 लोगों ने नामांकन किया है। ज्यादातर लोग पार्टी की सूची का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। अब लिस्ट में देखिए किस पार्टी से कितने आवेदन अब देखिए किस पार्टी से किस वार्ड में नामांकन निर्दलीय कांग्रेस बीजेपी RLP माकपा बसपा देखिए- सीकर नगर परिषद की वार्डवाइज लॉटरी