नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीकर जिले के 4 शहरी सरकार के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जिले में दूसरे चरण के तहत सीकर नगर परिषद, रामगढ़ शेखावाटी, लोसल और धोद नगर पालिका में मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सीकर जिले के 4 नगर निकायों के चुनाव में कुल 2.92 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 537 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी सीकर नगर परिषद में हैं, यहां 65 वार्डों में 262 प्रत्याशी हैं। वोटर्स सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले के बाकी 10 निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग हो चुकी है। सभी निकायों के वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी। सबसे ज्यादा उम्मीदवार वाला वार्ड सीकर में सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड नंबर 18 में हैं, यहां कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि यहां कांग्रेस के साबिर हुसैन और भाजपा के शकील के अलावा 7 निर्दलीय, 1 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और 1 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार वाला वार्ड वहीं 10 वार्डों में केवल 2-2 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी कैंडिडेट की सीधी टक्कर है। इनके अलावा यहां अन्य कोई भी कैंडिडेट नहीं है। ये वार्ड 14, 21, 26, 28, 31, 34, 41, 44, 45, 52 हैं। सीकर में नगर निकायों में वोटिंग के दिन निकाय क्षेत्र में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 11 सितंबर को सूखा दिवस भी रहेगा। चुनाव वाले निकाय क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। सीकर के नगर निकायों में वोटर्स की संख्या उम्र वर्ग के अनुसार वोटर्स लिस्ट