सिरोही नगर परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। यहां वार्ड नंबर 10 से भाजपा उम्मीदवार पूजा माली निर्विरोध पार्षद चुनी गई हैं। गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी ने इसकी घोषणा की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) ने चुनाव नतीजे का घोषणा पत्र जारी किया। इस वार्ड में कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं था। इसलिए वोटिंग नहीं हुई और भाजपा उम्मीदवार जीत गई। वार्ड 10 से भाजपा का बिना मुकाबले के खाता खुलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने पूजा माली को बधाई दी। इस निर्विरोध जीत से नगर परिषद बोर्ड में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। नगर निकाय चुनाव के तय कार्यक्रम के मुताबिक 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि सिरोही नगर परिषद में कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए। कई उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम इनमें वार्ड नंबर 01 से शंकर सिंह राजपूत, वार्ड नंबर 03 से जेठमल जीनगर और रोहित कुमार खत्री, वार्ड नंबर 08 से जफ्फर खान और मुख्तियार खान, वार्ड नंबर 09 से किशन लाल, वार्ड नंबर 14 से फिरोज खान, वार्ड नंबर 17 से हेमन्त, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण राणा और राजेन्द्र, वार्ड नंबर 20 से वीणा, वार्ड नंबर 24 से मुस्ताक अहमद, वार्ड नंबर 25 से पुरूषोत्तम सिंह, वार्ड नंबर 28 से लतिफा और वार्ड नंबर 32 से भुराराम शामिल थे। नगरपालिका शिवगंज में वार्ड सं. 03 से दिनेश कुमार/हनुवन्तराम, वार्ड सं. 06 से प्रकाशराज, शंकर लाल, वार्ड सं. 07 से नारायणलाल, किरण कुमार, तरूण कुमार, वार्ड सं. 10 से जसोदा देवी, वार्ड सं. 12 से ब्रिजेश शाह मेवाड़ा, वार्ड सं. 15 से चेतन कुमार, सुरेश कुमार, गोविन्द लाल, वार्ड सं. 21 से अचलदास दिवाकर, निलम परिहार एवं शंकरलाल, वार्ड सं. 22 से दिनेश गेहलोत/फाऊलाल, वार्ड सं. 24 से रजनी एवं रीता त्रिवेदी, वार्ड सं. 26 से नवाज शरीफ, वार्ड सं. 30 से लता, वार्ड सं. 32 से गोविन्द कुमार, वार्ड सं. से 35 संध्या सोनल ने अभ्यर्थिता वापस ली। नगरपालिका पिंडवाडा में वार्ड सं. 01 से अक्षय माली, वार्ड सं. 02 से तरूण कुमार मीना, वार्ड सं. 04 से आकिब जावेद व जावेद हुसैन, वार्ड सं. 06 से अर्जुन कुमार, वार्ड सं. 11 से हीरी बेन, वार्ड सं. 12 से पूर्णिमा देवी, वार्ड सं. 15 से अशोक कुमार, वार्ड सं. 16 छगनलाल व दिनेश कुमार, वार्ड सं. 17 से विनेश कुमार, रणजीत कुमार एवं प्रदीप कुमार, वार्ड सं. 18 से कनिया कुमारी व हुली देवी, वार्ड सं. 19 से चम्पत लाल, वार्ड सं. 21 से पुनीत, वार्ड सं. से 25 अरविन्द कुमार ने अभ्यर्थिता वापस ली।