जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के उपाधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी का आज भव्य कार्यक्रम के साथ रिटायरमेंट (सेवानिवृति) दी गई। इस मौके पर डॉ. मोदी के 30 साल से ज्यादा लम्बे कार्यकाल में उनकी तरफ से दी गई सेवाओं का जिक्र किया। एसएमएस प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इस मौके पर कहा, डॉ. मोदी ने एसएमएस में रहते आमजन की जो मदद की, शायद उसका विकल्प आज इस हॉस्पिटल में कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही वे कागजों में आज रिटायर्ड हो रहे हो, लेकिन फिजीकली वह आगे भी इस हॉस्पिटल के साथ जुड़े रहेंगे और इसी तरह आमजन की सेवा करेंगे। इस मौके पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. शर्मा, पुनीत सक्सेना के साथ अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, उपाधीक्षक डॉ. अनिल दुबे, डॉ. संजय शेखावत समेत अन्य डॉक्टर और स्टाफ के लोग मौजूद रहे। MBBS में एडमिशन के बाद से SMS में जुड़ा डॉ. मोदी ने इस मौके पर अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया- उनका जुड़ाव एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से साल 1984 में हुआ, जब उन्होंने MBBS में एडमिशन लिया। उन्होंने बताया- MBBS पूरी करने के बाद MS भी उन्होंने SMS मेडिकल कॉलेज से की और नौकरी ज्वाइन करने के बाद यहां लगातार सेवाएं दी।