बनस्थली| क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसड़ी रामपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यापक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं बाल लीलाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप में सजाया गया।