श्रीगंगानगर शहर में एक के बाद एक दो लापता होने के मामले सामने आए हैं। एक में 16 साल की नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है, तो दूसरे में 49 साल के अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल रहा। दोनों मामलों में पुलिस तलाश में जुट गई है। शहर से 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता हो गई। परिवार वालों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है। इधर, जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला का पति लापता हो गया है। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पति राजेंद्र सिंह (49), निवासी अशोक नगर बी (श्रीगंगानगर) घर से 'काम पर जा रहा हूं' कहकर निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।