नगरपरिषद चुनाव 2026 में श्रीगंगानगर के 65 वार्डों में कुल 196555 वोटर थे। इनमें से 140929 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह जिले में कुल 71.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुषों का वोट प्रतिशत 72.28 प्रतिशत, जबकि महिलाओं का वोट प्रतिशत 71.08 प्रतिशत रहा। श्रीगंगानगर नगरपरिषद के 65 वार्डों में कुल 196555 मतदाता थे। इनमें से 140929 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 55626 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। जेंडर के हिसाब से देखें तो 101099 पुरुष मतदाताओं में से 73078 ने वोट डाला, जबकि 28021 पुरुष मतदान से दूर रहे। पुरुष मतदान प्रतिशत 72.28% रहा। वहीं, 95441 महिला मतदाताओं में से 67843 ने मतदान किया, जबकि 27598 महिलाएं वोट डालने नहीं पहुंचीं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.08% रहा। श्रीगंगानगर नगरपरिषद क्षेत्र में 15 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इनमें से 8 ने मतदान किया और 7 मतदान से दूर रहे। थर्ड जेंडर का मतदान प्रतिशत 53.33% रहा। कुल मिलाकर 71.70% मतदान हुआ और 28.30% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। मतदान से दूर रहने वालों में पुरुषों की संख्या 28021 और महिलाओं की 27598 रही। यानी पुरुषों की संख्या 423 अधिक रही। वार्ड 49 में सबसे ज्यादा मतदान वार्डवार आंकड़ों में वार्ड 49 मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 82.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद वार्ड 62 में 81.47 प्रतिशत और वार्ड 12 में 80.64 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान वार्ड 21 में 62.18 प्रतिशत रहा। इसके बाद वार्ड 42 में 62.30 प्रतिशत, वार्ड 27 में 62.35 प्रतिशत और वार्ड 33 में 63.07 प्रतिशत मतदान हुआ। पहचान-पत्र के इस्तेमाल के भी आंकड़े जारी मतदान के दौरान पहचान-पत्र के इस्तेमाल को लेकर भी आंकड़े सामने आए हैं। कुल 140929 मतदाताओं में से 94232 मतदाताओं ने EPIC यानी मतदाता पहचान-पत्र के जरिए मतदान किया, जबकि 46697 मतदाताओं ने अन्य स्वीकृत पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। कुल मतदान में करीब 66.86 प्रतिशत मतदान EPIC के जरिए और 33.14 प्रतिशत मतदान अन्य पहचान दस्तावेजों के जरिए हुआ। EPIC के जरिए सबसे अधिक मतदान वार्ड 36 में 2741 रहा। वहीं, अन्य पहचान दस्तावेजों के इस्तेमाल में वार्ड 34 सबसे आगे रहा, जहां 1191 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों के आधार पर मतदान किया। सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले वार्ड 65 वार्डों का मतदान और पहचान-पत्र आंकड़ा