सुजानगढ़ के शोभासर से चारियां के बीच बनी सड़क टूट जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दो दिन तक सालासर में धरना दिया। शनिवार की शाम ग्रामीण अचानक सुजानगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। एसडीएम, डीएसपी सहित दोनों थानों के थानाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। लेकिन ग्रामीण पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मौके पर आकर लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे। ग्रामीण किशन सिंह राठौड़, श्रवण बाजिया और प्रकाश सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं।