छीपाबड़ौद| जन्माष्टमी पर कस्बे के मंदिरों पर विद्युत साज-सज्जा किए जाने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई। हाट चोक में श्रीकृष्णा नवयुवक मंडल की ओर से श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई। राजू प्रजापति ने बताया कि मंडल के अध्यक्ष कालू मोगली, कमलेश प्रजापति, वासु चंदेल, अजय, दौलत, ओम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली एवं प्रसाद वितरण किया। देर रात तक मंदिरों पर झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।