सकतपुर| कस्बे सहित क्षेत्र के नोहल्या, खानपुरिया, गऊघाट, बडोरा, रिछंदा, चौथ्या, कनोटिया, किशनपुरा सहित कई गांवों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई मंदिरों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई। मंदिरों पर झांकियां सजाई गई। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिरों पर भजन-कीर्तन चलते रहे। रात 12 बजे मंदिरों पर कृष्ण जन्मोत्सव पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। गांवों में आतिशबाजी की गई। कई मंदिरों पर मटकी फोड़ने का आयोजन किया गया। कस्बे में नृसिंह भगवान मंदिर, गोपाल महाराज मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।