बारां| शहर के बाबजी नगर रोड स्थित मैरिज गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। कथा व्यास बाल व्यास पूर्णिमा किशोरी ने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं लीलाओं का रसपान कराया। कथा के दौरान छप्पन भोग का आयोजन किया। श्रीनाथ जी की झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। भक्ति गीतों एवं कथा प्रसंगों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के आगामी प्रसंग को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। रविवार को श्री रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग आयोजित होगा। भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।