भास्कर न्यूज़ | नागौर सुरपालिया के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, डोडू में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की गणितीय मेधा ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी कमल डागा, मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा और जिला समन्वयक विष्णु शर्मा ने विद्यालय में कार्यरत चार स्वयंसेवकों के शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कमल डागा ने व्यावहारिक जीवन से जुड़े गणित के प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने पाव, आधा, पूर्ण, सवा और डेढ़ तक के पहाड़े तथा 30 तक की संख्याओं के गुणा के सवालों के सटीक उत्तर दिए, जिस पर अतिथियों ने प्रशंसा की। कमल डागा ने संस्था प्रधान मुकेश जांगिड़ के नेतृत्व की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर भी बात की और परिसर में पौधरोपण किया। नागौर. छात्रों की गणितीय मेधा ने उपस्थित लोगों को प्रभावित कर दिया।