नागौर | साडोकन रोड स्थित डेनियल मेयो सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शनिवार को इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय व्यवस्थापक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ एवं प्रधानाचार्या रेजी अजी कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सैयद मोहम्मद मिरान, गौरखी कुरड़िया, शाहिन बानो, युवराज सैन, हंसिका टाक एवं तेजस फुलफगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जयश बुगासरा, मानसी वंसल, परिरक्षित सिंह भाटी, भानवी शेखावत, विशाल एवं भाविका टाक रहे, जबकि मोहम्मद सेफवान, दिविशा भाटी, दक्ष जैन, तेजस्वी राठौड़ एवं अक्षता ने तृतीय स्थान हासिल किया। रस्साकशी प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में छात्र एवं छात्रा वर्ग में हारमनी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप-बी के छात्र वर्ग में क्वेस्ट हाउस विजेता रहा, जबकि छात्रा वर्ग में सीरीन हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तवीश चौधरी, उज्ज्वल, सोहिल खान एवं पूजा परिहार ने प्रथम स्थान हासिल किया। निलक्ष सांखला, जिन्नल अरोड़ा, गौतम गहलोत एवं अभिलाषा विश्नोई द्वितीय रहे, जबकि जियाद गौरी, मानवी कंवर, आसीफ खान एवं वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हारमनी हाउस और सीनियर वर्ग में वेलर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा प्रतिभागियों का शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहवर्धन किया।