भास्कर न्यूज | बारां शहर में स्थित गर्ल्स कॉलेज में ईएलसी क्लब के नेतृत्व में बुधवार को कॉलेज रोड तिराहे पर मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए नगरीय निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। छात्राओं ने मतदान का महत्व बताते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अजय कुमार मीणा, जिला सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव, कॉलेज ईएलसी प्रभारी परमेश्वर जाट, सह प्रभारी मधु शर्मा, शिखा शर्मा, मोहिनी सांगवान, रेनू गालव, भावना शर्मा, हेमलता वैष्णव सहित स्टाफकर्मी व छात्राएं मौजूद थे।