भास्कर न्यूज | छीपाबड़ौद कस्बे के समीप स्थित विशिष्ट लहसुन मंडी में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए व्यापार संघ की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। लहसुन व्यापार संघ के अध्यक्ष बृजमोहन सुमन ने बताया कि शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए अवकाश रखा गया है। जिसके चलते नीलामी कार्य बंद रहेगा।