जिला मुख्यालय पर पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में बुधवार को पुराने टीवीएस शोरूम में अचानक आग लग गई । इससे अफरा-तफरी मच गई। शोरूम के अंदर मौजूद दस-बारह कर्मचारी भागकर बाहर आ गए और पुलिस, दमकल को कॉल किया। करीब 15-20 मिनट बाद दो दमकल और पुरानी टौंक थाना प्रभारी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। दमकलों ने करीब 15-20 मिनट आग पर काबू पाया, उसके बाद पुलिस, दमकल कर्मियों, शोरूम मालिक और स्टाफ ने राहत की सांस ली। लेकिन इस दौरान शोरूम में रखी आधा दर्जन बाइक आग की चपेट में आ गई। इससे शोरूम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग खनके कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आग लगने के बाद करीब आधा घंटा तक ट्रैपिक भी प्रभावित हुआ।लोगों की भीड़ शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसके चलते 20-25 मिनट तक एक तरफ का आवागमन बाधित रहा। पुरानी टोंक के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज शाम करीब पौने चार बजे सूचना मिली कछावनी क्षेत्र में पुराने टीवीएस शोरूम में अचानक आग लग गई । उसके बाद पुलिस को सूचना मिली। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और दो दमकलें बुलाई। करीब 15-20 मिनट बाद दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से धुंआ ही धुंआ हो गया। शोरूम की दीवारें काली पड़ गई। आधा दर्जन बाइक आग की चपेट में आ गई। इससे शोरूम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।