टोंक जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीती रात से जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश तो कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। तेज बारिश होने की भी संभावना है। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। ऐसे में तापमान भी गिरा है। बीसलपुर का पानी कम हो रहा उधर बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हो से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन टोंक समेत जयपुर, अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में तेज बारिश नहीं होने से बांध का जलस्तर दिनों दिन घट रहा है। दो दिन में एक सेंटीमीटर बांध का जलस्तर घटा है। आज सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध का जलस्तर कुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर के मुकाबले 314.07 आर एल मीटर है। जबकि 1 सितंबर को बांध का जलस्तर 314.08 आर एल मीटर था। किसानों की चिंता बढ़ी बांध के गिरते जलस्तर को लेकर अब किसानों की चिंता बढ़ती का रही है। किसानों का मानना है कि बांध पूल भर जाता तो बांध से उन्हें पर्याप्त पानी रबी फसलों के लिए मिल जाता, लेकिन बांध के कैचमेंट एरिया (भराव क्षेत्र) में इन दिनों तेज बारिश नहीं होने से बांध का जलस्तर बढ़ना तो दूर की बात रही,कुछ दिनों से यह घटता जा रहा है। यह चिंता विषय है। तापमान गिरने के आसार बारिश का मौसम होने से एक बार फिर से मौसम सुहाना हुआ है। इससे अधिकतम तापमान भी 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि अधिकतम तापमान भी 24 में तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है।