बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस डॉ. राधा कृष्ण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी हम-सब के प्रेरणापुंज थे। उन्होंने देश-प्रदेश में राजकीय सेवाओं के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसेवा की ऐसी नींव रखी, जो आज भी मील का पत्थर बनी हुई है। उनके आदर्शों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक हरलाल सहारण व वरिष्ठ साहित्यकार मुरारीलाल महर्षि ने भी विचार व्यक्त किए। समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी ने चतुर्वेदी के जीवन के बारे में जानकारी दी। बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा का पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, राजेंद्र धरेन्द्रा, ईश्वरराम डूडी, नारायण शर्मा, संपत तंवर, संपतलाल कटारिया, विजय गोठवाल आदि मौजूद रहे। डॉ. अक्षत चतुर्वेदी व आयुष चतुर्वेदी ने आभार जताया।