उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने नाली, रोड लाइट, अतिक्रमण और सीवर से जुड़ी समस्याएं साझा की हैं। भिलुरना कॉलोनी और मल्ला तलाई में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की परेशानी बनी हुई है। हिरण मगरी सेक्टर 3 में पांच महीने में ही रोड लाइट खराब होने से लोगों को अंधेरे में आना-जाना पड़ रहा है। आजाद विहार में सड़क और नाली पर बिल्डिंग मटेरियल डालने से निकासी बाधित है। वहीं चित्रकूट नगर में टूटे नाले और गायत्री नगर में ब्लॉक सीवर लाइन की समस्या पर विभाग ने कार्रवाई कर राहत पहुंचाई। सीवर समस्या के समाधान में स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष शर्मा की अहम भूमिका रही है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… लंबे समय से नहीं हुई नाली की सफाई
उदयपुर के भिलुरना कॉलोनी निवासी चंद्र शेखर शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि लंबे समय से क्षेत्र की नाली की साफ-सफाई न होने से हर तरफ गंदगी हो रही है। नालियां चोक भी हो गईं हैं, जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है।
सेक्टर 3 में खराब हुई रोड लाइट
हिरण मगरी क्षेत्र के रहने वाले रमेश कोटिया ने लिखा कि कॉलोनी में रोड लाइट खराब हो गई है। क्षेत्रवासी का कहना है कि सूर्य नगर पार्क में लगी हुई लाइट 5 महीनों में ही खराब हो गई है। पूरे इलाके में शाम के बाद आने-जाने में अंधेरे का सामना करना पड़ता है।
नाली की सफाई न होने से गंदगी जमा
मल्ला तलाई क्षेत्र के फरुके आजम कॉलोनी से नाली की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी लक्ष्मण जादू ने लिखा कि हरिजन बस्ती में बहुत दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण लोगों को घरों के बाहर गंदगी जमा होने लगी है।
कॉलोनी के सड़क पर हो रहा अतिक्रमण
शहर की आजाद विहार कॉलोनी के रहने वाले करण सिंह पंवार ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क किनारे जमा गंदगी की समस्या पोस्ट की है। करण ने लिखा कि नाली और डामर की सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण नाली में पानी की निकासी नहीं हो रही है।
टूटे नाले की समस्या पर प्रशासन का एक्शन
उदयपुर के चित्रकूट नगर, 100 फीट रोड निवासी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कुछ समय पहले कॉलोनी में नाले के टूटे हुए होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि नाले का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
गायत्री नगर में सीवर की समस्या का समाधान
उदयपुर शहर के हिरण मगरी के सेक्टर 5 इलाके के गायत्री नगर के रहने वाले सतीश साईं हेंडकर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की समस्या आ रही थी। इसपर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक ने तुरंत समाधान कराया है।
सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार'
उदयपुर हिरण मगरी के सेक्टर 5 इलाके के गायत्री नगर के रहने वाले सतीश साईं हेंडकर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की समस्या आ रही थी। इसपर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष शर्मा ने तुरंत समाधान कराया है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 2. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 4.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 6.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 7.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 8.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 10.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’