उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के रिश्तेदार को मौका मिला है। सर्वे और पार्टी के पैनल में मेरिट में नीचे होने के बावजूद पार्टी ने मदन राठौड़ की सिफारिश पर मांगूसिंह रावत का टिकट काटकर शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा को वार्ड नंबर 74 से प्रत्याशी बनाया है। पंकज सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। यही नहीं पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए पार्षद लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को भी वार्ड नंबर 58 से मौका दिया है। अमिता गौड़ भी पहले कांग्रेस से पार्षद रह चुकी हैं। उधर, अब तक पंचायती राज से चुनाव लड़ने वाली कविता जोशी की भी निकाय में एंट्री हो गई है। वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी कविता शहर से सटे शोभागपुरा की सरपंच रही है और बीजेपी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रही है। बरसो से देहात की राजनीति करने वाले जिलाध्यक्ष और प्रधान रहे तख्तसिंह शक्तावत के बेटे जितेन्द्र सिंह की भी निगम चुनाव के जरिए शहर में एंट्री हो गई है। वार्ड नंबर 39 से मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया का टिकट काटकर मौका मिला है। जितेन्द्र बीजेपी युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे सन्नी पोखरना की पत्नी सीए मीनल को पार्टी टिकट दिया है। पोखरना शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह के करीबी नेताओं में एक है। वहीं, पार्टी फील्ड क्लब से जुड़े बड़े पदाधिकारी और बिजनेसमैन उमेश मनवानी को वार्ड नंबर 66 और यशवंत आंचलिया को वार्ड नंबर 53 से मौका मिला है। ये दोनों सामाजिक और व्यापारिक दृष्ठि से भी बड़े नाम हैं। जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों के बारे में ------------ उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया देखने के लिए यहां क्लिक करें…