भाजपा ने उदयपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची नामांकन होने के बाद जारी कर दी गई है। पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों के 3 बजे नामांकन भरे जाने के करीब 1 घंटे के बाद 4 बजे सभी 80 वार्डों की औपचारिक सूची हुई। बीजेपी की सूची में बड़े चेहरों में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया का मैदान में उतारा है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों को टिकट दिया गया है। वही 3 मंडल अध्यक्षों में प्रताप सिंह राठौड़, विजय आहूजा और महेशपुरी गोस्वामी को टिकट दिया गया तो बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ कविता जोशी का टिकट मिला हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति रवीन्द्र श्रीमाली के वार्ड से उनके भतीजे जतिन श्रीमाली को मैदान में उतारा गया है। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष सन्नी पोखरना की पत्नी मीनल को भी टिकट दिया गया है। कांग्रेस से आए गौड़ की पत्नी को मौका कांग्रेस से पूर्व में भाजपा में आए लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। वार्ड 29 में वरिष्ठों को टिकट नहीं देकर पार्टी ने युवा चेहरे के रूप में वैभव भंडारी को अवसर दिया है। नगर निगम के निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे आशीष कोठारी वार्ड 44 से उतारा है। नगर निगम उदयपुर के सभी 80 वार्डो की भाजपा की औपचारिक सूची खबर अपडेट हो रही है… कटारिया के दामाद के दो भाइयों ने भी भरा नामांकन:कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लडेंगे देवेंद्र माली, गिरिजा व्यास के परिवार से भी भरा नामांकन जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया:उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है मेयर पद उदयपुर के सभी 80 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा:शहर अध्यक्ष की पत्नी-पूर्व मंत्री की बहू को टिकट, जानिए आपके वार्ड से कौन उम्मीदवार उदयपुर नगर निगम: चाय वाले-मंडल अध्यक्ष की पत्नी को टिकट:जेठानी की बजाय देवरानी को मिला मौका; जानें आपके वार्ड के कांग्रेस उम्मीदवार के प्रोफाइल