उदयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड, उसकी मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने खुद के गले पर भी वार कर लिया। फिलहाल चारों की हालत खतरे से बाहर है और घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- युवक का युवती से अफेयर था। दोनों की अक्सर फोन पर बातें होती थीं। किसी बात को लेकर युवती नाराज हो गई। युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया और युवक का नंबर ब्लॉक क​र दिया। धारदार हथियार लेकर अचानक घर पहुंचा इस बात पर गुस्साया युवक अचानक युवती के घर पहुंच गया। उसने सबसे पहले युवती की मां पर धारदार हथियार से हमला किया। बीच-बचाव में आए भाई के सिर पर वार कर दिया। फिर युवती के कान और हाथ पर वार किए। ​इसके बाद खुद का गला काट लिया। युवती के भाई का सिर फोड़ दिया पुलिस ने बताया- युवक ने युवती की अंगुलियां काट दी और चेहरे पर हमला किया। वहीं भाई का​ सिर फोड़ दिया। इससे वह खून से लहुलूहान हो गया। घर में खून ही खून फैल गया। घटना का पता लगते ही परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में जमा हो गए। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मौके से घटना का जायजा लिया। युवती शादीशुदा है। वह कुछ साल से अपने पति से अलग अपने मां और भाई के साथ रह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।