'भास्कर समाधान' उदयपुर शहर में आमजन की समस्याओं को उजागर करने और उनके तुरंत समाधान के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रहा है। उदयपुर के कई इलाकों जैसे सेवाश्रम चौराहा, मल्ला तलाई, प्रताप नगर और सवीना से टूटी नालियों, सड़क किनारे फैले कचरे और हाई वोल्टेज तारों से जुड़े खतरों जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। वहीं दूसरी ओर, जनता की सजगता और प्रशासनिक मुस्तैदी से गायत्री नगर में सीवर ब्लॉक की समस्या और अंबामाता क्षेत्र में बंद पड़ी रोड लाइटों को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया है। 'भास्कर समाधान' की यह पहल नागरिकों की समस्याओं को हल करने में काफी कारगर साबित हो रही है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… नाली और कचरे की समस्या उदयपुर शहर के आजाद नगर रोड के सेवाश्रम चौराहा से क्षेत्रवासी पंकज ने टूटी नाली के समस्या पोस्ट की है। पंकज ने लिखा कि हर दिन नाली टूटने के कारण कुछ न कुछ हादसा हो जाता है। इसी के साथ बताया कि आस-पास काफी सारा कचरा भी पड़ा हुआ है। शहर के बीच चौराहा पर इतनी गंदगी के कारण लोगों को समस्या आती है। तेज बदबू और मक्खी-मच्छर से फैल रही बिमारियां शहर के मल्ला तलाई क्षेत्र के लाल मगरी के रहने वाले अशफाक खान ने भी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि दरगाह के पीछे की तरफ रोड पर कचरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों को सड़क किनारे कचरा डालना पड़ता है। इस जगह पर तेज बदबू और मक्खी-मच्छर की समस्या हो रही है। हाई वोल्टेज तारों से खतरे में क्षेत्रवासी प्रताप नगर के साकेत कॉलोनी से बिजली के तारों से जुड़ी समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी दौलत शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि इलाके में हाई वोल्टेज तार हैं, जिनपर पेड़ की डालियां आ गईं है। उनका कहना है कि पेड़ और तार आस-पास होने से स्पार्किंग का डर लगा रहता है। नाली और सड़क पर जमा गंदगी सवीना क्षेत्र के मेन रोड पर बने मंदिर के पास से नाली की समस्या हितेश ने पोस्ट की है। हितेश का कहना है कि मंदिर के पास बनी नाली हमेशा कचरे से भरी रहती है। साथ ही बताया कि सड़क पर भी कचरा फैला हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई करवाने की मांग की है। सीवर लाइन ब्लॉक होने की समस्या का समाधान हिरण मगरी के गायत्री नगर के रहने वाले सतीश ने कुछ समय पहले सीवर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण सड़क पर गंदी पानी बह रहा था। लोगों के घरों के बाहर गंदगी आ गई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान उदयपुर के अंबामाता क्षेत्र में रहने वाले ओम कल्याणी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि गली में लाइट न होने से शाम के समय लोगों को आने-जाने में डर लगता है। इस समस्या पर नगर निगम के लाइनमैन ने मौके पर जाकर समाधान कर दिया है। जीतमल डांगी बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर शहर के अंबामाता क्षेत्र की हरिजन बस्ती निवासी ओम कल्याणी की रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। ओम कल्याणी ने 'भास्कर समाधान' पर साझा किया था कि गली में अंधेरे से समस्या हो रही थी। उनकी पोस्ट सामने आने पर नगर निगम के लाइनमैन जीतमल डांगी ने समाधान कर दिया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 3.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 5.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 6.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 7.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 9.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार