उदयपुर में जन्माष्टमी पर ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में शुक्रवार रात 12 कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले भजन-कीर्तन का दौर चला। जिसमें भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। हर किसी को रात 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव का इंतजार था। जैसे ही 12 बजे में कुछ ही पल बाकी थे। तभी भक्तों ने जयकारे लगाना शुरू कर दिए। 12 बजते ही दर्शन खुले और भक्ति भावना से उत्साहित लोगों ने दर्शन किए। फिर आरती हुई। इससे पहले शहर के प्रमुख ऐतिहासिक जगदीश मंदिर, इस्कॉन मंदिर और अस्थल मंदिर में दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों संग यहां पहुंचा। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर जीवन में सफलता और सुख-शांति की कामना की। यहां भगवान की कई तरह की झांकी सजाई गई। सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूल मालाओं से सुंदर सजाया गया। मंदिर पुजारी रामगोपाल ने बताया कि ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। उसके बाद पंचामृत स्नान कराया गया। भगवान को केसरिया पोशाक धारण कराई गई और अमरशाही पाग का शृंगार कराया। इसके बाद राजभोग आरती की गई। दिनभर शहर सहित आसपास गांव से भक्तों का आना लगा रहा। साथ ही भजन-कीर्तन में भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। भगवान को केसरिया पोशाक धारण कराई गई मंदिर पुजारी रामगोपाल ने बताया कि ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। उसके बाद पंचामृत स्नान कराया गया। भगवान को केसरिया पोशाक धारण कराई गई और अमरशाही पाग का शृंगार कराया। इसके बाद राजभोग आरती की गई। दिनभर शहर सहित आसपास गांव से भक्तों का आना लगा रहा। साथ ही भजन-कीर्तन में भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। 4 और 5 सितंबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था इसके चलते वॉलसिटी के जगदीश चौक, सूरजपोल सहित करीबी इलाकों में 2 दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इन मार्गों में दोपहर से रात तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। आपातकालीन सेवाओं के लिए व्यवस्था लागू नहीं होगी। जगदीश मंदिर: जगदीश मंदिर चौक में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रात तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। चांदपोल, रंगनिवास, हाथीपोल और घंटाघर मार्ग से जगदीश चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 5 सितंबर को भी यही व्यवस्था रहेगी। श्रीनाथजी मंदिर: मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3 बजे से खेरादीवाड़ा, कांजी का हाटा रोड, रावजी का हाटा लिंक रोड से श्रीनाथजी मंदिर तक वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। 5 को भी यही व्यवस्था रहेगी। अस्थल मंदिर: सूरजपोल स्थित अस्थल मंदिर में 5 सितंबर को आयोजन होंगे। इसके चलते दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सूरजपोल कंट्रोल रूम, आरएमवी रोड, अमल का कांटा, धानमंडी, मुखर्जी चौक और तेलियों की माता मंदिर से अस्थल मंदिर तक ट्रैफिक बंद रहेगा।