उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। शहर में 413 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हो रही है। यहां कुल 220 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला होगा। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 160 उम्मीदवार हैं। बचे अन्य उम्मीदवारों में बाप, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशी है। 80 में से 39 वार्डों में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर है। इसके साथ जिले की दो नगर पालिका (मावली और कानोड़) में भी वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे पहले ही लोग पहला वोट डालने के लक्ष्य के साथ केंद्र पर पहुंच गए है। उदयपुर नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस के मेयर दावेदारों ने अपने वार्ड में पूरी ताकत लगाई है। भाजपा से वरिष्ठ नेता दिनेश भट्‌ट, प्रमोद सामर, अतुल चंडालिया और पारस सिंघवी तो कांग्रेस की ओर से हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल, अरूण टांक और डा. पूनम कुंवर राठौड़ मेयर के प्रमुख दावेदार है। वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx पर जाकर देख सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तभी आप वोट कर सकेंगे। बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे इस बार मेयर का पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है, ऐसे में बड़ी संख्या में कई बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले 30 साल में नगर निगम में 6 बार भाजपा का मुखिया बना है। खास बात ये है कि इन सालों में हर बार जीतने वाले पार्षदों की संख्या भाजपा की ज्यादा रही। चुनाव के रिजल्ट 14 सितंबर को आएंगे। मेयर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है। चुनाव का रिजल्ट बहुत हद तक इस बार युवा वोटर तय करेंगे। नगर निगम में 35% वोटर 35 साल से कम हैं। इन पर भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर है। संबंधित समाचार भी पढ़े…. उदयपुर में 30साल में 6 बार भाजपा का मुखिया बना:डेढ़ लाख से ज्यादा युवा तय करेंगे रिजल्ट; पढ़िए भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल लाइव अपडेट्स….