उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार का आज अंतिम दिन हैं। शाम 5 बजे बाद सार्वजनिक प्रचार, रैलियां और शोरगुल थम जाएगा। हालांकि प्रत्याशी वोटिंग के दिन तक डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। शहर में दोनों पार्टिेंयों के प्रत्याशी वाहन रैली और बड़े नेताओं के साथ छोटी-छोटी सभा पर फोकस कर रहे हैं। 80 वार्डों में सभी प्रत्याशी अपने आप को दौड़ में पीछे नहीं रखते हुए पूरी ताकत लगाकर प्रचार कर रहे है। बीएपी सांसद राजकुमार रोत भी कई वार्डों में बीएपी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंचेंगे। बीजेपी-कांग्रेस में आधा दर्जन बड़े नेताओं की सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने नींद उड़ा रखी है। अतुल चं​डालिया, आकाश वागरेचा, दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर ने वार्ड में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं। कांग्रेस में भी जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कुंवर, अरूण टांक, हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल और लक्ष्मी नारायण मेघवाल ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरी क्षमता से लगे हुए हैं। इन नामों के लिए यह चुनाव उनके प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।