उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट, गली फिर से हुई रोशन उदयपुर के मनोज नागदा ने चंद्रनगर, नाकोड़ा नगर से बिजली के पोल की लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनके घर के बाहर लगी मेन रोड की लाइट बीते एक सप्ताह से बंद है। बारिश के इस मौसम में वन्य एवं जहरीले जीवों का डर रहता है। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने लाइट ठीक कर दी है। निगम जेईएन राजकुमार मावलिया बने 'स्टार ऑफिसर' नगर निगम की लगाई हुई लाइट बार–बार खराब हो जाती है। यह समस्या हमें बड़ा भोईवाड़ा लक्ष्मी चौक से योगेश माली ने भेजी थी। उन्होंने बताया था कि गली में लगी यह लाइट जलती–बुझती रहती है। इससे रात को आने–जाने वालों को काफी परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जेईएन राजकुमार मावलिया ने चौक की खराब लाइट ठीक करवा दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… दो साल से टूटी सड़क, पैचवर्क भी नहीं करवाया उदयपुर की न्यू महावीर विहार कॉलोनी, रघुनाथपुरा से चंद्रशेखर चुण्डावत ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि दो साल से हमारे एरिया रघुनाथपुरा में सड़क नहीं बनी है। जो सड़क है वह भी जर्जर अवस्था में है जिसकी रोड़ी–गिट्‌टी बिखर गई है। इस पर फिसलकर कई लोग घायल हो चुके हैं। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कॉलोनी से हॉस्पिटल तक मिट्‌टी से भरी नालियां हिरण मगरी के सेक्टर 5 से शिक्षा माथुर ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 5 से सनराइज हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर बनीं नालियां मिट्‌टी और कचरा भर जाने की वजह से जाम पड़ी हैं। निकासी न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में भरता है। बारिश में जलभराव होने से पानी घरों के अंदर तक आ जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। रोड लाइट और बिजली के तार में उलझी टहनियां हिरण मगरी, सेक्टर 4 के रहने वाले तेज सिंह ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने दो फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि पेड़ की टहनियां रोड लाइट और बिजली के तारों में उलझ गई हैं। बारिश के मौसम में इससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और लाइन फॉल्ट होने का अंदेशा बना हुआ है। निगम से अपील है कि इन टहनियों की छंटाई करवा कर इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। गैस पाइपलाइन तो डाली, दो फीट गहरे गड्‌ढे छोड़े प्रतापनगर रास्ता, अरविन्द नगर, गणेशपुरा से एस.एन. विजयवर्गीय ने सड़क किनारे हुए गड्‌ढों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि अरविन्द नगर मेन रोड पर अण्डरग्राउंड गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने जगह–जगह गड्‌ढे तो खोद दिए लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें ठीक से भरा नहीं। नतीजा.. डेढ़ से दो फीट गहरे इन गड्‌ढों में आए दिन बाइक सवार और छोटे लोडिंग वाहन, स्कूटी फंस जाती हैं। गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 2.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 3.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 4.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 6.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 8.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 9.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 10.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज