प्रदेश में फिर से एक्टिव हुए मानसून के कारण झीलों की नगरी उदयपुर में आज से मौसम बदला हुआ है और आगे बारिश की संभावना जताई गई है। उदयपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और सुबह के समय ठंडी हवाएं भी चली। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन बारिश जैसा मौसम रहेगा और खंड वर्षा हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान के पूर्वी सीमा पर एक्टिव है और 5 और 6 सितंबर को भी मानसून एक्टिव रहने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में दिन भर मौसम सामान्य रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए और कुछ समय के लिए ठंडी हवाएं चली। इसके बाद दिन पर धूप निकली रही और दिन सूखा निकला था। उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। आगे तापमान में कमी की संभावना है। उदयपुर में एक सितंबर से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है और आगे भी यही क्रम रहने का अनुमान जताया गया है। उदयपुर में वेदर एक्सपर्ट डा. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि मेवाड सहित दक्षिणी राजस्थान पर दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तीन से चार दिनों में खण्ड वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने तापमान मे कमी होने के साथ हवा की गति तेज होने की भी संभावना बताई।