फतेहगढ़ | जिले के झिनझिनयाली गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संत राजर्षि दादा मूलचंद की प्रतिमा का अनावरण एवं जयंती समारोह श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि, संत महात्मा व गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक जसवंतसिंह भाटी ने बताया कि आयोजन के तहत गुरुवार रात्रि को एक शाम संत दादा मूलचंद के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 10 बजे संत राजर्षि दादा मूलचंद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण और जयंती समारोह होगा।