उदयपुर जिले की नगर पालिका वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान जारी है। सुबह सबसे पहले वोट डालने के लक्ष्य के साथ कई मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए। कई महिला मतदाताओं में भी उत्साह था। इन तीन निकायों के कुल 70 वार्डों के लिए मतदान चल रहा है। इसमें कुल 39 हजार 957 मतदाता हैं। नगरपालिका वल्लभनगर में 20 वार्डों के 67, भीण्डर में 25 वार्ड में 58 और नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव से जुड़े अपडेट… सबसे पहले मतदान स्थलों की तस्वीरें देखें… पालिका क्षेत्र में अवकाश रहेगा जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल द्वारा आदेशानुसार बुधवार को नगर पालिका भीण्डर, वल्लभनगर एवं फतहनगर-सनवाड़ के निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा। यहां पर संबंधित न्यायालयों में इस दिन अवकाश रहेगा। तीनों निकायों में कुल 70 वार्ड 500 से ज्यादा कर्मचारी लगाए प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक यानि करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी हैं। कुल करीब 500 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे उदयपुर जिले में 31 संवेदनशील और 77 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। नीचे पढ़े लाइव ब्लॉग में हर अपडेट … चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… भाजपा MLA-राष्ट्रभक्त मुस्लिम हमारे सिर का ताज:ताराचंद जैन बोले राष्ट्रद्रोही के लिए जगह नहीं, वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर में कल वोटिंग, मतदान दल रवाना पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी लड़ रहे पार्षद का चुनाव:छात्र राजनीति में पहचान बना चुके बीजेपी और कांग्रेस के 15 उम्मीदवार भी मैदान में उदयपुर में BJP-कांग्रेस के 38 उम्मीदवार करोड़पति:वागरेचा सबसे अमीर, सत्येंद्र चौधरी की संपत्ति सबसे कम जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया:उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है मेयर पद इनपुट : रमेश डांगी, वल्लभनगर, अभिषेक श्रीमाली भींडर