सादुलपुर | सांखू फोर्ट गांव के पास मघावू गुर्जरों की ढाणी स्थित हीरामल देव महाराज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम व भंडारा हुआ। मंगलवार सुबह यज्ञ किया गया। इसके बाद सवाई भोज की मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान 551 महिलाओं ने करीब दो किमी तक नंगे पैर चलकर कलश यात्रा निकाली। इससे पहले रात को जागरण में राजपाल भाटी एंड पार्टी ने भजन सुनाए। देवनारायण भगवान की कथा का वाचन किया। मुख्य अतिथि देव सेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, देवनारायण मंदिर महंत शंकर भाटी बड़ागांव, हीरामल देव महाराज गुरु श्रीराम माड़ली तथा भगत संत कुमार देव महाराज, भगत मनवीर उत्तरासर ने पूजा करवाई। इस मौके पर हीरामल देव महाराज के 31 गुरु व भक्त भी पहुंचे। सभी गुरु-भक्तों को देव महाराज के गुरु जगदीश अधाना ने बाना भेंट कर विदा किया। ग्रामीणों ने मंदिर को ओर भव्य बनाने के लिए सहयोग राशि एकत्रित की।