ओपनर स्मृति मंधाना के शतक के दम पर भारत ने विमेंस एशिया कप में गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया। दुबई में मिली इस जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। 30 साल की मंधाना ने 124 रन की पारी खेली। वे महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के 10868 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन बना चुकी हैं। मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने वाली बैटर भी बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बैटर मैग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मृति मंधाना के 2 बड़े रिकॉर्ड मंधाना की शतकीय पारी दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टॉप विकेट टेकर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में हॉन्गकॉन्ग 16.2 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी। भारत की लगातार दूसरी जीत, टीम टॉप पर भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम 2 मैच में 4 अंक लेकर ग्रुप की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। भारतीय टीम का अगला मैच 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर ही खेला जाएगा।