डूंगरपुर| शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए शुक्रवार को आयोजित सेवा शिविर के दौरान 11 पट्टों का वितरण किया गया। आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि शिविर के दौरान 11 पट्टों के वितरण के साथ ही नामांतरण के 12, भवन निर्माण स्वीकृति के 3 आवेदन, 4 वन टाइम लीज और 2 पीएम स्वनिधि के सेंशन लेटर दिए गए। ​लोगों ने रियायती दर पर काम होने पर खुशी जताई। अभियान में जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, फ्री होल्ड, लीज मुक्ति, भू-उपयोग परिवर्तन, उप-विभाजन और पुनर्गठन जैसी सेवाओं का निस्तारण किया जा रहा है।