ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं। दूसरी ओर वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे में टॉप-4 में तीन भारतीय हैं। विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। जसप्रीज बुमराह नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने हुए हैं। सूर्यवंशी को मिला जिम्बाब्वे में अच्छे प्रदर्शन का फायदा सूर्यवंशी ने पिछले सप्ताह जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इसी प्रदर्शन की वजह से उनकी रैंकिंग में इतनी लंबी छलांग आई है। सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। ईशान किशन टी-20 में टॉप पर बरकरार टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान (848 पॉइंट्स) से काफी आगे हैं। ईशान ने कोहली और सूर्या को पीछे छोड़ा ताजा रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर हैं। ईशान जिम्ब्बाब्वे के खिलाफ हुए दूसरे मैच के बाद 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे थे। तब उन्होंने करियर के ऑल टाइम हाइएस्ट टी-20 रेटिंग के मामले में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया था। विराट ने अपने टी-20 करियर में सबसे ज्यादा 909 और सूर्यकुमार यादव ने 912 अंक जुटाए थे। ICC खिलाड़ियों की रेटिंग सप्ताह में एक ही बार बुधवार को जारी करती है। भारत-जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 में ईशान 29 रन ही बना सके थे। इससे उन्हें 6 अंक का नुकसान हुआ और इसलिए ताजा रेटिंग में उनके 910 अंक हैं। टी-20 बॉलर्स रैंकिंग के टॉप-10 में इकलौते भारतीय वरुण राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में भी 753 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद 736 पॉइंट्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 710 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खत्म होने के बाद वनडे रैंकिंग के टॉप पोजिशन पर बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के मैच न खेलने की वजह से भारत के शुभमन गिल एक बार फिर वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बैटर बन गए हैं। मिचेल इसी साल जनवरी से टॉप स्पॉट पर थे। राशिद खान टॉप वनडे बॉलर बरकरार वनडे बॉलिंग रैंकिंग में नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर बने हुए हैं। ग्रीव्स को 21 स्थान का फायदा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिनिदाद टेस्ट में इतिहास रचने वाली गेंदबाजी के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। लगातार पांच विकेट-मेडन ओवर फेंकने वाले ग्रीव्स 21 स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों में 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बैटर बाबर आजम 32वां टेस्ट अर्धशतक लगाने के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड टॉप पर बने हुए हैं। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पहला टेस्ट- वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया:जेडन सील्स ने 5 विकेट झटके वेस्टइंडीज ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। तारोबा में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 120 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर यह लगातार आठवीं टेस्ट हार रही। पूरी खबर…