भास्कर न्यूज | बाड़मेर डोला डूंगरी स्थित मां सच्चियाय मंदिर में मां सच्चियाय युवा परिषद व मां सच्चियाय मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में नशा नाश का द्वार है विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तीन वर्गों से 160 बच्चों ने भाग लिया। परिषद के मुख्य संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन व सह संयोजक सुरेश कुमार नाहटा ने बताया कि तीनों वर्गों में 9 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। इन्हें धारीवाल परिवार ने पुरस्कार दिए। रविवारीय 112वीं प्रतियोगिता का लाभ कंचन देवी पत्नी चन्द्रप्रकाश धारीवाल ने लिया। धारीवाल परिवार की ओर से कंचन देवी का अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन नरेन्द्र जैन विनय ने किया। संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन विनय ने कहा कि व्यसन कोई भी हो, शरीर को तबाह करता है। धन खत्म करता है। सोचने-समझने की क्षमता घटाता है। नशे की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। लाभार्थी कंचन धारीवाल ने कहा कि नशे और व्यसन से दूरी रखना जीवन बचाना है। प्रतियोगिता के निर्णायक बगताराम जाखड़, रामसिंह पंवार, जेठाराम और कल्पना भंसाली रहे। इन्होंने परिणाम जारी किया। प्रथम वर्ग कक्षा 3 से 4 में प्रथम जतिन खिंची, द्वितीय दर्शना मेहता, तृतीय ख्याति वडेरा रही। द्वितीय वर्ग कक्षा 5 से 7 में प्रथम यशिका सोनी, द्वितीय एकता आचार्य, तृतीय जानवी खींची रही। तृतीय वर्ग कक्षा 8 से ऊपर में प्रथम मानवी राठौड़, द्वितीय हार्दिक वडेरा, तृतीय लता राठौड़ रही। विजेताओं को धारीवाल परिवार ने पुरस्कृत किया। निर्णायक बगताराम जाखड़ ने कहा कि बच्चों ने मेहनत से विषय पर निबंध लिखा। आज की पीढ़ी मोबाइल की तरफ ज्यादा झुक रही है। यह घातक है। मोबाइल का उपयोग फायदे-नुकसान देखकर करना चाहिए। रेस्टा के महामंत्री रामसिंह पंवार ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। कार्यक्रम के दौरान रेस्टा संघ बाड़मेर के अध्यक्ष वगताराम जाखड़, महामंत्री रामसिंह पंवार, उपाध्यक्ष जेठाराम, सुरेश नाहटा, नरेश सोनी, नीरज कुमार सैन, अश्वनी सेतिया, छगनलाल बोथरा, मीना वडेरा, योगिता जैन, पूजा मालू मौजूद रहे।