वहीं 22 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने चुनौती बढ़ सकती है। खासकर उन वार्डों में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है, जहां एक से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 35 वार्डों में 132 प्रत्याशी जिला परिषद के कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। वार्ड 6, 10, 13, 26, 28 और 29 जैसे वार्डों में एक से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड 29 में कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, बसपा, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं वार्ड 26 में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी मुकाबले को और रोचक बनाती है। वार्ड 9 और वार्ड 31 में बसपा प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं, जबकि वार्ड 18 और वार्ड 29 में माकपा उम्मीदवार अपनी राजनीतिक चुनौती पेश कर रहे हैं। 35 वार्डों में 132 प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। वार्ड आरक्षण श्रेणी कांग्रेस भाजपा आरएलपी अन्य उम्मीदवार 1 सामान्य महिला गरिमा सिंह गीता देवी लिछमा देवी — 2 सामान्य हनुमानराम सुरेश चौधरी ज्ञाना राम — 3 अन्य पिछड़ा वर्ग राजेन्द्र कुमार टाक शिवसिंह गो पाल राम मण्डा — 4 अन्य पिछड़ा वर्ग म. प्रभु देवी किरण देवी जांगिड़ पूजा — 5 सामान्य महिला सावित्री मुरधर कंवर सजना पूजा कंवर (निर्दलीय) 6 अन्य पिछड़ा वर्ग ओंकार चौधरी कुनणी देवी रुजिना बानू अजीत अली , आजाद सिंह 7 अन्य पिछड़ा वर्ग अब्दुल सलाम ओम प्रकाश वसीम अकरम — 8 सामान्य महिला संतोष तीजू सीता — 9 सामान्य नफीस अहमद चेनाराम शेर मोहम्मद ओम प्रकाश (बसपा) 10 अनु. जाति श्रवण कुमार बुधाराम गरवा हुकमा राम नाथूराम , राहुल सूर्या 11 अनु. जाति रामकुमार नानूराम शिवपाल बबलू राम (निर्दलीय) 12 अनु. जाति महिला कोमल लाडना सुटकी नर्बदा मेघवाल — 13 अन्य पिछड़ा वर्ग म. गीता देवी हरकू देवी मन्जु राहर चुका देवी , मुन्नी देवी 14 अन्य पिछड़ा वर्ग म. सोहनी पार्वती देवी गीता देवी लछी (निर्दलीय) 15 अन्य पिछड़ा वर्ग गोपाल पुनियां नेनू राम जाट प्रेमा राम चौधरी — 16 सामान्य ब्रज किशोर मेहरड़ा अंकुर गोदारा महबूब खान — 17 सामान्य महिला लाली राजू देवी मनीषा — 18 सामान्य हरजीराम बलवीर सिंह भंवरा राम देवाराम (माकपा) 19 अनु. जाति महिला पूनम सुशीला जयपाल मनोहरी देवी — 20 अनुसूचित जाति हेमराज प्रमोद कुमार विनोद कुमार — 21 सामान्य महिला कमला संतोष पतासी देवी — 22 सामान्य महिला सुमन लुहाच अलका सिंह संतोष देवी — 23 सामान्य महिला कमला रेखा कंवर कमला देवी — 24 सामान्य मोहन लाल सुरेश कुमार कुमावत मनोज चौधरी जोगेन्द्र सिंह (निर्दलीय) 25 अनु. जाति महिला जुंवारी खुशबू रुकमा — 26 अनु. जाति बाबुलाल भगवाना राम कादिया रतनलाल बजरंग लाल वर्मा , बन्नाराम , हेमंत 27 सामान्य महिला संजू भंवर कंवर शारदा — 28 सामान्य खेमाराम सुनील भूराराम करण सिंह राठौड़ , तेजसिंह 29 सामान्य रणजीत सिंह महेन्द्र चौधरी भागीरथ राम खेमाराम (बसपा), हेमाराम 30 अनुसूचित जाति म. सुमन कुमारी बरवड़ अनिता उमादेवी — 31 सामान्य दिलीप सिंह विनय सिंह नाथावत शेराराम मण्डा गोपालराम , मनीष 32 सामान्य महिला कमल कंवर मनोज कंवर कमला देवी — 33 सामान्य महिला कमला मन्जु नीतू — 34 सामान्य राहुल भाकर गौरी देवी असलम खां सुरेश कुमार (निर्दलीय) 35 सामान्य हितेश्वर कुमार मुकेश कुमार मन्जु देवी जाकिर हुसैन , मनसब खां वार्ड 29 से जगदीश , मुकेश भाकर , सुनीता कंवर 3 निर्दलीय उम्मीदवार भास्कर न्यूज। डीडवाना पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत डीडवाना-कुचामन जिला परिषद के 35 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 132 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को 22 नामांकन वापस लिए गए। इसके साथ ही जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवधेश मीणा के अनुसार, जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए 203 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से 46 नामांकन खारिज अथवा अस्वीकृत किए गए। नाम वापसी के अंतिम दिन 22 नामांकन वापस होने के बाद अब 132 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। जिला परिषद चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच माना जा रहा है। तीनों प्रमुख दलों ने सभी 35 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जानकारी अनुसार कांग्रेस के 35, भाजपा के 35 और आरएलपी के 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी ने तीन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारे हैं।