पंचायती राज चुनाव में दूसरे चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ईवीएम से होगा। यह मतदान जिला परिषद के 14 और 4 पंचायत समितियों के 81 वार्डों के लिए होगा। जिला परिषद के लिए बाली पंचायत समिति क्षेत्र में वार्ड 11, 12, 13, 14, 15 व 16, देसूरी क्षेत्र में 20, 22, पाली में 4 (कुछ हिस्सा), 5, 6 व रोहट क्षेत्र में 1, 2, 3, 4 (कुछ हिस्सा) के चुनाव होेंगे। पंचायत समिति सदस्यों के िलए बाली में 30, देसूरी व पाली में 16 व पाली में 17 व रोहट में 19 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। बता दें कि जिला परिषद सदस्य के वार्ड 21 में भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। इसके अलावा देसूरी में 2 व बाली में 1 पंचायत समिति सदस्य की सीट भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। कुल 5 लाख 11 हजार 20 मतदाता गांवों की सरकार को चुनेंगे। दीपावली के सीजन में हो रहे इन चुनावों में प्रवासी मतदाताओं को लाना बड़ी चुनौती होगी। मतदान दल को मंगलवार सुबह रवाना हो गए। दोनों चरण का परिणाम 20 नवंबर को जारी होगा। पंचायत स. मतदाता पाली 98007 रोहट 110408 देसूरी 110319 बाली 192286 कुल 511020 {सोजत से विधायक का चुनाव लड़ चुकीं, प्रदेश सचिव रहीं, पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी वार्ड 3 से, वार्ड 4 से यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भैराराम परिहार, वार्ड 15 से मोहन सिंह की पत्नी दुर्गेश कंवर हैं। वार्ड 16 से लक्ष्मणसिंह भाटी पंचायत सदस्य रह चुके हैं। {पाली में वार्ड 4 से पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरोहित, वार्ड 5 से कुरणा से पूर्व सरपंच लाभूराम देवासी हैं। वार्ड 10 से पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे मांगीलाल सीरवी की पत्नी मोहनी देवी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 11 से भाजपा के मंडल महामंत्री रहे जबरसिंह की बहन रसाल कंवर, वार्ड 12 से बाणियावास के पूर्व सरपंच तेजाराम मेघवाल की पुत्री भाग्यवती मैदान में हैं। वार्ड 17 से पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे मंगलाराम प्रजापत की पत्नी ढलकी हैं। {रोहट में कांग्रेस से वार्ड 8 से ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल, वार्ड 7 से ब्लॉक अध्यक्ष रहे मंगलाराम भींडर, वार्ड 19 से कांग्रेस महा सचिव कालूराम विश्नोई लड़ रहे। {जिला परिषद वार्ड 3 से कांग्रेस के महासचिव जोगाराम सोलंकी के सामने भाजपा से विनोदसिंह ढाबर हैं। भाजपा से वार्ड 5 जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, वार्ड 4 से प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा के पुत्र राजपाल मैदान में हैं। इसी वार्ड से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देहात गणेश चौधरी मैदान में हैं। {वार्ड 15 से भाजपा के हरिसिंह के सामने कांग्रेस से यशपालसिंह हैं। भाजपा के लिए बढ़त बनाए रखना चुनौती होगा। क्योंकि पिछली बार रोहट को छोड़कर सभी पंचायत समितियों में अपना प्रधान बना था। जिला परिषद में भी लगातार दो बार से जिला प्रमुख बनाने में सफलता मिली थी। एक बार 33 में से 32 व दूसरी बार 30 सीटें जीती थीं। कांग्रेस पास वापसी का मौका है, लेकिन चुनाव से पूर्व पिछड़ गई। सदस्यों की 4 सीटों पर पहले से बढ़त में भाजपा ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट तथा दो बैलेट यूनिट होंगी। दोनों पदों के लिए मतदाता अलग-अलग बैलेट यूनिट पर वोट डालेंगे। प्रथम बैलेट यूनिट में जिला परिषद सदस्य के लिए होगी। इसकी पहचान पीले रंग के मतपत्र एवं संबंधित टैग से होगी। द्वितीय बैलेट यूनिट में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए होगी। इसकी पहचान नीले रंग के मतपत्र एवं संबंधित टैग से होगी। बाली की 62 पंचायतों में 198 मतदान केंद्र, देसूरी की 28 ग्राम पंचायतों में 110 मतदान केंद्र, पाली की 24 पंचायतों में 112 मतदान केंद्र तथा रोहट की 32 पंचायतों में 113 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल पर पहुंच गए हैं। द्वितीय चरण में कुल 146 ग्राम पंचायतों में 533 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। जिला परिषद के वार्ड 21 में आशापुरा मंदिर नाडोल के पुजारी व वरिष्ठ नेता मोहनसिंह राजपुरोहित की पत्नी ममता राजपुरोहित निर्विरोध जीत चुकी हैं। देसूरी पंचायत समिति के वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी पुखराज मेघवाल, वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी काशिका राणा, बाली पंचायत समिति के वार्ड 30 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह राजपुरोहित निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनावों में भाजपा 4 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।