टोंक| श्री भूणा जी महाराज मन्दिर की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण नहीं होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी हो रही है। नगर परिषद टोंक ने इस मार्ग के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन बारिश के कारण चालू कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। भक्तों और यात्रियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु यहां पर प्रत्येक वर्ष होने वाले मेलों में शामिल होते हैं। इसके अलावा हर शनिवार भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। रास्ता संकरा है। प्रशासन से मांग की है कि इस अतिक्रमण को जल्द हटवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - रामप्रकाश गुर्जर, टोंक