भास्कर संवाददाता | मानकसर पंचायत समिति 6 वीडीओ को सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 17 सीसीए के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला परिषद सीईओ ने भगवानसर के वीडीओ रामचंद्र, 13 एसडी की रितु, सादकवाला के वीडीओ सचिन यादव, सरदारगढ़ वीडीओ बबीता, रंगमहल वीडीओ किरण और भगवानगढ़ वीडीओ यशवंत सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पंचायतीराज मंत्री के निर्देशों के बाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, सड़क व नालियों की नियमित सफाई और सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की सफाई के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद 31 मार्च व 1 अप्रैल 2026 को जिला व ब्लॉक स्तर पर हुए सघन निरीक्षण में संबंधित पंचायतों में कई जगह कचरे के ढेर, गंदी नालियां, अव्यवस्थित कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी मिली।