प्रदेश के 4636 स्कूलों में करीब 1.96 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपनी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक स्किल भी सीख रहे हैं। इनमें 83 हजार से ज्यादा छात्र हैं तो छात्राओं की संख्या एक लाख से भी अधिक है। इन स्कूलों में ऐसी छात्राओं की संख्या 1.13 लाख से ज्यादा है। वे हुनर सीखने के मामले में छात्रों को पीछे छोड़ रहीं है। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में लिए कौशल विकास से न केवल भविष्य में रोजगार में भी मदद मिलेगी, बल्कि आगे की पढ़ाई में भी प्राथमिकता मिलेगी। संचालित बीस तरह के अलग–अलग विषयों में सबसे ज्यादा रुझान आईटी-आईटीईएस ट्रेड में है। इसमें सबसे ज्यादा 48 हजार से ज्यादा 183 विद्यार्थी नामांकित हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा विद्यार्थी ब्यूटी एंड वेलनेस श्रेणी में नामांकित है। इसमें 39 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं यह काम सीख रहे हैं। इन विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र में छात्रों की संख्या ज्यादा हैं। ऑटोमोटिव में 10 हजार से ज्यादा छात्र हैं तो छात्राओं की संख्या मात्र सत्रह सौ के आसपास है। इसी तरह इलेक्ट्रोनिक्स में 20 हजार विद्यार्थी हैं। रिटेल में 12 हजार से ज्यादा, कृषि में साढ़े आठ हजार और पर्यटन को समझने वाले विद्यार्थी भी दस हजार से ज्यादा हैं। 12 हजार से ज्यादा बच्चे सिलाई–कढ़ाई भी सीख रहे हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप नवीं व दसवीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी होने के बाद उच्च माध्यमिक स्तर में गिरावट आ रही है। कक्षा 10वीं में जहां 65 हजार से ज्यादा विद्यार्थी ये पाठयक्रम पढ़ रहे थे लेकिन कक्षा 11वीं में यह संख्या घटकर 35 हजार के करीब रह गई। सबसे कम रु चि निर्माण, सुरक्षा और बैंकिंग श्रेणी में दिखा रहे हैं। इन ट्रेडों में 11वीं और 12वीं कक्षा में नामांकन बहुत कम है। सुरक्षा ट्रेड में जहां 10वीं तक 2 हजार से ज्यादा विद्यार्थी थे लेकिन 11वीं और 12वीं कक्षा में आते-आते एक भी विद्यार्थी ने नामाकंन नहीं कराया । पांच विषयों में एक भी छात्र का नामांकन नहीं शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीस तरह के पाठयक्रमों में पांच ऐसे विषय दर्शाए गए हैं जिनमें एक भी विद्यार्थी नामांकित नहीं है। इनमें लॉजिस्टिक्स, कैपिटल गुड्स, मीडिया और मनोरंजन जैसे विषय शामिल है। जबकि निर्माण क्षेत्र, मल्टी स्किल, प्लंबिंग और टेलीकॉम के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों की रु चि कम दिखाई दे रही है। निर्माण में 649 विद्यार्थी, मल्टी स्किल में 127, प्लबिंग में 1552 और टेलीकॉम में 2528 विद्यार्थी नामांकित हैं।