भास्कर न्यूज | बाड़मेर विशाला निवासी हरसानी कुम्हार परिवार ने बेटी के निकाह पर मुस्लिम समाज सेवा समिति की गर्ल्स हॉस्टल मुहिम के लिए 25 हजार रुपए दिए। परिवार ने इसे बेटियों की पढ़ाई, आत्मनिर्भरता का संदेश बताया। चेक समिति के प्रतिनिधियों भूटा खान जुनेजा, हनीफ खान, अबड़ा सरपंच शौकत खान, जमशेर मेहर, सिद्धिक खान हाले पोतरा को सौंपा गया। इस मौके पर अली मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद, हबीब खान, जमील राजड़, जार मोहम्मद, नयाज मोहम्मद, रज्जब खान, मुरीद राजड़, राजा राजड़ मौजूद रहे। बच्ची के पिता हबीब खान ने कहा कि निकाह खुशी का दिन है। इस खुशी से किसी बेटी का भविष्य संवर जाए। इससे बड़ी खुशी नहीं। उन्होंने कहा कि बेटी ने खुद इच्छा जताई थी कि निकाह पर पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सहयोग किया जाए। परिवार ने इसे गर्व की बात बताया। समिति पदाधिकारियों ने पहल की सराहना की। कहा कि ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देते हैं। जरूरतमंद बेटियों को पढ़ाई का सहारा मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को भी बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की प्रेरणा मिलेगी। समिति जिला मुख्यालय पर बालिकाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला हॉस्टल बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान रोशन खान, जलाल खान, हाकम खान, रसूल खान, मोहिब खान, मोहम्मद खान, अरबाब खान मौजूद रहे।