चित्तौड़गढ़ | केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की सैकंड डिवीजन की टीम ने कपासन तहसील क्षेत्र के तुर्किया खुर्द गांव में एक बाडे में छापा मार कर कुल 290.440 किलो डोडा चूरा बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि गांव तुर्कियाखुर्द के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना वैलिड अफीम लाइसेंस के अपने बाडे में अवैध डोडा चूरा जमा किया हुआ था। सीबीएन चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन के अधिकारियों की टीम ने बाड़े की पहचान कर वहां पहुंच कर तलाशी ली। तलाशी में गेहूंकी भूसी की बोरियों के नीचे छिपाए गए अवैध डोडा चूरा के 15 बेग बरामद किए गए। अवैध डोडा चूरा को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।