टोंक | समाजसेवी रवि बैरवा की 5वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भीम सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन गोडेश (बालापुरा) व सहयोगियों के तत्वावधान में दो अलग-अलग जगह आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 31 यूनिट रक्तदान हुआ। चेतन गोडेश ने बताया कि गवर्नमेंट ब्लड बैंक, सआदत अस्पताल में आयोजित शिविर में 12 यूनिट व एक निजी ब्लड बैंक में 19 यूनिट रक्तदान किया गया।