श्रीगंगानगर | वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश मोंगा की नई पुस्तक और यात्रा वृतांत ‘लंदन से स्कॉटलैंड तक’ का विमोचन शनिवार शाम 5:30 बजे मुख्य डाकघर के सामने स्थित जीकेएसबी के प्रधान कार्यालय सभागार में किया जाएगा। इस पुस्तक में उनकी तीन बार की यूके यात्रा के रोचक संस्मरणों का वर्णन किया गया है। सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया ‘ताइर’ ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नवज्योत भनोत करेंगी। कार्यक्रम में आकाशवाणी सूरतगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी नवीन सिसोदिया बतौर मुख्य अतिथि और जीकेएसबी के प्रबंध निदेशक संजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।